गंगापार, अप्रैल 2 -- कस्बा स्थित मदर टेरेसा कॉन्वेंट स्कूल के स्थापना दिवस पर विद्यालय परिवार द्वारा बुद्धिजीवियों को सम्मानित किया गया। विद्यालय परिवार ने अपनी उपलब्धियों का जश्न मनाया और भविष्य के संकल्प दोहराए। ​​निदेशक योगेश चंद्र यादव ने कहा कि स्थापना दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि विद्यालय की विकास यात्रा का प्रतिबिंब है। उन्होंने प्रशासनिक निदेशक इशु राज यादव को शुभकामनाएं देते हुए उनके कुशल नेतृत्व की प्रशंसा की। संचालन दिव्यांशु व श्रेया पांडेय ने किया। इस मौके पर उप-प्रधानाचार्या शाहवार जामीन, ज़ीशान ज़मीन आदि रहीं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...