कन्नौज, अप्रैल 6 -- भारतीय जनता पार्टी के 47 वें स्थापना दिवस पर जिला कार्यालय में कार्यक्रम आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और संगठन के प्रति समर्पण की शपथ ली। पूरे जिले से आए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने इसे उत्सव के रूप में मनाया और आगामी रणनीति पर भी चर्चा की। कार्यक्रम की शुरुआत जिलाध्यक्ष वीर सिंह भदौरिया द्वारा ध्वजारोहण के साथ हुई। इसके बाद डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी और पंडित दीनदयाल उपाध्याय के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित कर उनके विचारों को याद किया गया। वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का सम्मान कर संगठन के पुराने और नए चेहरों के बीच समन्वय का संदेश दिया गया। मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे समाज कल्याण मंत्री असीम अरुण ने अपने संबोधन में पार्टी की शून्य से शिखर तक की यात्रा को रेखांकित किया। उन्हों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.