स्थापना दिवस पर वीर नारियों को सम्मानित किया
देहरादून, सितम्बर 13 -- गौरव सेनानी एसोसिएशन उत्तराखंड के संतोरगढ़ गुजराड़ा मंडल के तीसरे स्थापना दिवस पर रविवार को वीर नारियों को सम्मानित किया गया। शुरुआत में दीप प्रज्वलित कर और देश के अमर शहीदों को दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धांजलि दी गई। समारोह में मुख्य अतिथि के तौर पर सामाजिक कार्यकर्ता अर्जुन नौटियाल और विशिष्ट अतिथि के रूप में संगठन के उपाध्यक्ष मनवर रौथाण शामिल हुए। इस मौके पर पछवादून जन कल्याण पूर्व सैनिक समिति के कलाकारों ने देशभक्ति और पारंपरिक गढ़वाली नृत्यों की शानदार प्रस्तुति दी। अंत में प्रसिद्ध लोकगीत बेडू पाको बारहमासा पर हुए सामूहिक नृत्य ने सभी का उत्साह दोगुना कर दिया। संतोरगढ़ मंडल अध्यक्ष मोहन सिंह रावत ने सदस्यों को संगठन की उपलब्धियों से अवगत कराया। इस मौके पर 10 नए सदस्यों ने एसोसिएशन की सदस्यता ली। संगठन राजधानी...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.