मुजफ्फरपुर, सितम्बर 7 -- मुजफ्फरपुर, हिन्दुस्तान प्रतिनिधि। माखन साह चौक स्थित शिव मंदिर परिसर में सोमवार की शाम विश्व हिंदू परिषद के 62वें स्थापना दिवस के अवसर पर कल्याणी नगर क्षेत्र की बैठक आयोजित की गई। अध्यक्षता प्रांत धर्म प्रचारक दीपक कुमार सिन्हा एवं महानगर उपाध्यक्ष राजीव रंजन ने संयुक्त रूप से की।दीपक सिन्हा और राजीव रंजन ने विश्व हिंदू परिषद के स्थापना दिवस के महत्व और संगठन के उद्देश्यों पर विचार रखे। उन्होंने समाज में हिंदू संस्कृति, धर्म एवं संस्कारों के संरक्षण के लिए एकजुट होकर कार्य करने पर जोर दिया। बैठक में कल्याणी नगर क्षेत्र के लोग शामिल हुए। उपस्थित लोगों ने संगठन के कार्यों को आगे बढ़ाने और समाज में जागरूकता फैलाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- रातू में हर्षोल्लास से मना विहिप का स्थापना दिवस कार्यक्रम के दौरान संगठन ...