मुजफ्फर नगर, अप्रैल 10 -- पुरकाजी। हरी नगर स्थित साइन वर्ल्ड एजुकेशन एंड स्पोर्ट्स एकेडमी में विद्यालय के स्थापना दिवस एवं वार्षिक पुरस्कार वितरण समारोह का आयोजन किया। मुख्य अतिथि कैबिनेट मंत्री अनिल कुमार ने कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्जवलित एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ। विद्यालय प्रबंधक एवं प्रधानाचार्य ने मुख्य अतिथि का स्वागत किया। मुख्य अतिथि अनिल कुमार ने विद्यार्थियों को अनुशासन, परिश्रम एवं शिक्षा के महत्व के बारे में प्रेरित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी। मौके पर जिला पंचायत सदस्य गोविंद सिंह, प्रधान अनिल कुमार, रवि सिंह प्रधान, अजब सिंह प्रधान, धीर सिंह, मनोज चौहान, मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.