स्थापना दिवस पर मेधावी छात्र छात्राओं का सम्मान
रिषिकेष, जुलाई 15 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद के कार्यकर्ताओं ने 78वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया। कार्यक्रम में हाईस्कूल और इंटर के मेधावी छात्र छात्राओं को सम्मानित किया गया। बुधवार को आवास विकास स्थित सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में अभाविप के 78वें स्थापना दिवस पर कार्यक्रम आयोजित हुआ। जिसका शुभारंभ पूर्व मेयर अनिता ममगाई ने किया। उन्होंने कहा कि विद्यार्थी देश का भविष्य हैं और परिषद युवाओं में राष्ट्रभक्ति व समाज सेवा के संस्कार भरने का सराहनीय कार्य कर रही है। प्रधानाचार्य उमाकांत पंत ने विद्यार्थियों को निरंतर कड़े परिश्रम और उच्च नैतिक मूल्यों के साथ जीवन में आगे बढ़ने की प्रेरणा दी।विद्यार्थी परिषद के विभाग संयोजक आर्यन नामदेव और जिला संगठन मंत्री मनु प्रताप सिंह ने संगठन के 78 वर्षों के गौरवशाली इतिहास, राष्ट्र निर्माण ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.