स्थापना दिवस पर मेधावियों को किया पुरस्कृत
बरेली, अप्रैल 11 -- बीबीएल पब्लिक स्कूल की अलखनाथ रोड ब्रांच में शुक्रवार को विद्यालय का स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ मुख्य अतिथि विद्यालय प्रबंधक राघव कृष्ण ने किया। विद्यार्थियों ने स्वागत नृत्य कर सभी का मन मोह लिया। शिक्षा से शिखर तक प्रस्तुति ने शिक्षा के महत्व को जीवंत रूप दिया। सत्र 2025-26 के मेधावी, सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि छात्र, शत-प्रतिशत उपस्थित एवं विज्ञान प्रदर्शनी के प्रतिभागियों को पुरस्कृत किया गया। शत-प्रतिशत उपस्थिति वाले शिक्षकों को भी सम्मानित किया गया। प्रबंध समिति अध्यक्ष सर्वेश कुमार अग्रवाल ने सभी को शुभकामनाएं दी। प्रधानाचार्य डॉ. श्यामेश ने कहा कि हमारा उद्देश्य मात्र शिक्षा देना नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के साथ उनमें नैतिक मूल्यों का संचार करना है।
हिंदी हिन्दुस्तान क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.