महाराजगंज, अप्रैल 6 -- महराजगंज, हिन्दुस्तान टीम। हाजी अजहर इंटर कॉलेज उस्का में स्थापना दिवस पर वार्षिक रिपोर्ट डे कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें मेधावी छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। पुरस्कार पाकर बच्चों के चेहरे खिल गए।मुख्य अतिथि जीएसबीएस इंटर कॉलेज के पूर्व प्रधानाचार्य विजय बहादुर सिंह ने कहा कि कड़ी मेहनत और लगन से लक्ष्य प्राप्त किया जा सकता है। विशिष्ट अतिथि सिटिजन फोरम के सचिव डॉ. शांति शरण मिश्र ने कहा कि बेहतर शिक्षा प्राप्त के लिए शिक्षकों के द्वारा किया जाने वाला मोटिवेशन बहुत जरूरी है। प्रबंधक मो. सलीम खान ने कहा कि सफलताएं ही सफलता की राह दिखाती हैं। सभी लक्ष्य प्राप्त किया जा सकते हैं। वार्षिक रिपोर्ट डे में आशी गुप्ता को ओवरऑल टॉपर्स घोषित किया गया और कूलर देकर सम्मानित किया गया। वार्षिक परीक्षा में टॉप-10 में ...