रांची, मई 3 -- रांची, संवाददाता। अखिल भारतीय महिला सम्मेलन के स्थापना दिवस पर रविवार को प्रेस क्लब में हेल्थ कैंप और सेमिनार का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ भारत की पहली महिला राज्यपाल सरोजिनी नायडू के चित्र पर माल्यार्पण कर हुआ। इस अवसर पर आयोजित सेमिनार में महिलाओं के सशक्तिकरण पर चर्चा की गई। अध्यक्ष मीना सिंह ने महिलाओं से हर क्षेत्र में जागरूक होकर आगे बढ़ने का आह्वान किया। वहीं सचिव अनुपमा प्रसाद ने कहा कि राजनीतिक नेतृत्व में महिलाओं की बढ़ती भागीदारी ही सरोजिनी नायडू के सपनों को साकार करेगी। इसके साथ ही जरूरतमंदों के लिए आयोजित मेगा आई चेकअप और हेल्थ कैंप में लगभग 250 लोगों ने स्वास्थ्य जांच कराई। मौके पर इंदिरा शुक्ला, सतनाम सलूजा और सुषमा शुक्ला सहित कई सदस्याएं उपस्थित थीं।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.