आगरा, अप्रैल 7 -- भाजपा जिला कार्यालय पर सोमवार को संगठन का स्थापना दिवस मनाया गया। कार्यक्रम के शुभारंभ की औपचारिकताएं ध्वजारोहण कर पूरी की गईं। गोष्ठी में पार्टी की नीतियों से लोगों को अवगत कराया। ध्वजारोह के बाद गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में वरिष्ठ नेता ज्ञान तिवारी, डा. केत सिंह, पूर्व जिलाध्यक्ष केपी सिंह, अनिल पुंढीर, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, महेंद्र सिंह राना ने पार्टी के इतिहास, नीति एवं रीति पर अपने विचार व्यक्त किए। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिलाध्यक्ष नीरज शर्मा ने कहा कि भाजपा सरकार गरीब, किसान, युवा एवं महिलाओं के सशक्तिकरण के लिए निरंतर कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाएं। कार्यक्रम संचालक संजय सोलंकी, डा. बीडी राना, रामेश्वर दयाल महेरे, राजवीर सिंह भल्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.