पूर्णिया, अप्रैल 7 -- पूर्णिया, हिन्दुस्तान संवाददाता। भाजपा का स्थापना दिवस 6 अप्रैल को बनभाग स्थित भाजपा कार्यालय में बड़े ही धूमधाम और उत्साह के साथ मनाया गया। इस अवसर पर पार्टी कार्यकर्ता सैकड़ों की संख्या में उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान पार्टी का ध्वजारोहण किया गया तथा संस्थापक नेताओं के चित्र पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धांजलि दी गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए जिला अध्यक्ष संजीव सिंह ने कहा कि भाजपा आज दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी बन चुकी है। उन्होंने कहा कि यह मुकाम कार्यकर्ताओं की मेहनत, समर्पण और राष्ट्रहित के प्रति प्रतिबद्धता के कारण हासिल हुआ है। उन्होंने पार्टी के मूल मंत्र "सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास" को दोहराते हुए कहा कि भाजपा लगातार देश और समाज के विकास के लिए कार्य कर रही है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.