हरदोई, अप्रैल 4 -- मल्लावां। साईं मंदिर श्यामपुर के 17वें स्थापना दिवस वार्षिकोत्सव पर साईं भक्तों द्वारा भव्य रात्रि जागरण में कानपुर से आए कलाकारों ने साईं बाबा व माता रानी के भजनों और आकर्षक झांकियों के माध्यम से श्रद्धालुओं को भावविभोर कर दिया। शुक्रवार शाम माता मान देवी मंदिर प्रांगण में आयोजित जागरण में मां अंबे जागरण ग्रुप बिल्हौर कानपुर नगर के कलाकारों ने भक्ति संगीत की प्रस्तुति दी। वहीं अतुल सांवरे झांकी ग्रुप द्वारा प्रस्तुत गणेश, शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, मां काली तांडव, कंस वध, वृंदावन महारास व नारायण अवतार जैसी झांकियों ने श्रद्धालुओं को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम का शुभारंभ मंदिर व्यवस्थापक गौरव सोनी, सियाराम अर्कवंशी तथा मुख्य यजमान महेश सिंह व मीनू सिंह अर्कवंशी ने विधि-विधान से पूजन-अर्चन कर किया। कानपुर से आई गायिका र...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.