पाकुड़, अप्रैल 6 -- भारतीय जनता पार्टी के 47वें स्थापना दिवस को भव्य रूप से मनाने को लेकर रविवार को अपर्णा मार्केट में जिला अध्यक्ष सरिता मुर्मू की अध्यक्षता में महत्वपूर्ण बैठक संपन्न हुई। बैठक में प्रदेश नेतृत्व के निर्देशानुसार स्थापना दिवस के कार्यक्रमों की रूपरेखा तैयार की गई। छह अप्रैल को सभी कार्यकर्ता अपने घरों पर पार्टी का ध्वज फहराएंगे। जिला मुख्यालय स्थित अटल चौक पर पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी वाजपेयी की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं ध्वजारोहण किया जाएगा। नगर में स्थापित डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी एवं पंडित दीनदयाल उपाध्याय की प्रतिमाओं पर भी पुष्पांजलि अर्पित की जाएगी। स्थापना दिवस की संध्या पर विशेष दीपोत्सव का आयोजन होगा। जिला अध्यक्ष ने कहा कि यह उत्सव केवल मुख्यालय तक सीमित न रहकर मंडल और बूथ स्तर तक आयोजित होगा, जिसके तहत स्व...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.