लखनऊ, मार्च 31 -- भारतीय जनता पार्टी के स्थापना दिवस की तैयारियों को लेकर मंगलवार को जिला कार्यालय में एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। इस अवसर पर नवनियुक्त जिला कार्यकारिणी के पदाधिकारियों का परिचय हुआ। कार्यशाला में भाजपा अवध क्षेत्र के क्षेत्रीय अध्यक्ष कमलेश मिश्रा ने कहा कि सदस्यता के दृष्टिकोण से भारतीय जनता पार्टी विश्व की सबसे बड़ी पार्टी है। उन्होंने बताया कि छह अप्रैल को स्थापना दिवस के अवसर पर सभी बूथों और मंडलों में भव्य कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया जाएगा। साथ ही केंद्र और प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं से लाभान्वित लोगों को भी सम्मान दिया जाएगा। जिला अध्यक्ष विजय कुमार मौर्य ने कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक पूर्ण समर्पण के साथ कार्य करने की अपील की। उन्होंने विश्वास द...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.