अंबेडकर नगर, जून 8 -- अम्बेडकरनगर। गाजी फाउंडेशन के आठवें स्थापना दिवस के अवसर पर सोमवार को फाउंडेशन की तरफ से अकबरपुर रेलवे स्टेशन पर पानी की बोतल व फल वितरित किया गया। फाउंडेशन अध्यक्ष मुराद अली ने बताया कि अब तक छह हजार से अधिक जरूरतमंदों को रक्तदान कर उनका जीवन बचाने का कार्य किया गया है। इसके अलावा गरीब बेटियों के विवाह में सहयोग एवं सामाजिक जिम्मेदारी का निर्वहन किया गया है। आर्थिक रूप से कमजोर बच्चों की शिक्षा हेतु फीस एवं अन्य आवश्यक सहायता प्रदान की गई है। अग्निकांड, बाढ़ एवं अन्य प्राकृतिक आपदाओं में पीड़ित परिवारों को राहत सामग्री, आर्थिक सहायता प्रदान की गई है। यह भी पढ़ें- टीचर्स सेल्फ केयर टीम ने चार परिवारों को दिए 51-51 हजार

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...