मथुरा, अप्रैल 4 -- प्राचीन योगमाया शक्तिपीठ (कंस कारागार), मल्लपुरा मथुरा स्थित प्राचीन मंदिर में योगमाया स्थापना दिवस पर भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा का जगह जगह पुष्प वर्षा करके स्वागत किया। समिति के सदस्य श्याम शर्मा ने बताया कि यह शोभायात्रा योगमाया शक्तिपीठ से प्रारंभ होकर गोविंद नगर, रूपम टॉकीज, संगीत सिनेमा, मंडी रामदास चौक, बाजार छत्ता, होली गेट, भरतपुर गेट एवं श्रीकृष्ण जन्मभूमि होते हुए पुनः योगमाया शक्तिपीठ पहुंचकर सम्पन्न हुई। मंदिर की महंत एवं अध्यक्ष गीता रानी वंदना दासाचार्य ने जानकारी देते हुए बताया कि योगमाया स्थापना दिवस का कार्यक्रम श्रद्धा और उत्साह के साथ आयोजित किया गया। कार्यक्रम के अंतर्गत सुबह पूजा-अर्चना, भजन-कीर्तन, सुंदरकांड पाठ तथा यज्ञ-हवन का आयोजन किया गया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के वरिष्ठ नेता अ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.