प्रयागराज, अप्रैल 12 -- प्रयागराज, संवाददाता। विश्व हिन्दू महासंघ के 46वें स्थापना दिवस पर शनिवार को सिविल लाइंस स्थित पत्थर गिरिजाघर से सुभाष चौराहे तक भगवा ध्वज एवं वंदे मातरम् शोभा यात्रा निकाली गई। यात्रा में बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं और स्थानीय लोगों ने भाग लेकर राष्ट्रभक्ति और सांस्कृतिक एकता का संदेश दिया। शोभा यात्रा में जयघोष और देशभक्ति का नारा गूंजता रहा।इस अवसर पर श्याम सूरत पांडेय, सरिता सिंह, प्रेमा श्रीवास्तव समेत कई प्रमुख पदाधिकारी व कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन के माध्यम से संगठन ने समाज में सांस्कृतिक जागरूकता और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का संदेश दिया।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.