स्थापना दिवस पर जिले भर में 46 कार्यक्रम करेगा अभाविप
कौशाम्बी, जुलाई 6 -- अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद द्वारा सोमवार को आयोजित पत्रकार वार्ता में संगठन के 78वें स्थापना दिवस पर जिले भर में होने वाले कार्यक्रम जानकारी दी गई। जिला संयोजक सुशील सोनकर नें बताया कि नौ जुलाई को अभाविप का 78वां स्थापना दिवस है, जिसे राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि प्रतिवर्ष की भांति इस बार भी कार्यक्रम की जानकारी अधिक से अधिक विद्यार्थियों तक पहुंचाना लक्ष्य है। उनके व्यक्तित्व विकास के लिए लोक हित को ध्यान में रखते हुए जिले भर में विभिन्न कार्यक्रम अभियान चलाया जाएगा। ज्ञान, शील, एकता के मंत्र के साथ जिले में विद्यार्थी परिषद नए कीर्तिमान को स्थापित करेगी। प्रांत सह मंत्री शिव बाबू चौधरी ने बताया कि अभाविप की स्थापना नौ जुलाई सन 1949 में हुई, जिसको संगठन राष्ट्रीय विद्यार्थी दिवस...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.