जौनपुर, अप्रैल 7 -- जौनपुर, संवाददाता। भाजपा के स्थापना दिवस पर सोमवार को सीहीपुर स्थित जिला कार्यालय पर जौनपुर और मछलीशहर जिला इकाई की तरफ से अलग अलग कार्यक्रम किए गए। इस दौरान जनसंघ काल के कार्यकर्ताओं को सम्मानित किया गया। जौनपुर जिले के कार्यक्रम में मुख्य अतिथि राज्य सभा सदस्य सीमा द्विवेदी रहीं। मछलीशहर जिले के कार्यक्रम की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष डॉ. अजय कुमार सिंह ने की। मछलीशहर जिले के कार्यक्रम में जनसंघ काल के वरिष्ठ कार्यकर्ता आद्याप्रसाद चौबे, घनश्याम मिश्रा, ब्रह्मदेव उपाध्याय, रमाशंकर गुप्ता, ब्रह्मदेव तिवारी, मनोज पाठक और राजबहादुर सिंह को अंगवस्त्र एवं स्मृति चिन्ह भेंट कर सम्मानित किया गया। सम्मानित कार्यकर्ताओं ने अपने संस्मरण साझा करते हुए संगठन के प्रारंभिक संघर्षों, कठिन परिस्थितियों और कार्यकर्ताओं के त्याग एवं समर्पण ...