मधेपुरा, मई 9 -- चौसा, निज संवाददाता।जिला स्थापना दिवस पर शनिवार को प्रखंड क्षेत्र के अलग-अलग जगहों से स्कूली छात्र छात्राओं ने जागरूकता रैली निकाली। जनता उत्क्रमित उच्च माध्यमिक विद्यालय चौसा से बैंड बाजा के साथ निकाली गई रैली अस्पताल चौक, थाना चौक, गांधी चौक, कृषि फार्म व मुख्य बाजार होते स्कूल पर पहुंची। रैली में स्कूली बैंड बाजा और ड्रेस के साथ शामिल छात्र छात्राएं उत्साहित दिखे। प्रधानाचार्य ब्रजकिशोर प्रसाद ने कहा कि उत्साहपूर्वक माहौल में जिला स्थापना दिवस मनाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि जागरूकता रैली के बाद विद्यालय को देर शाम जगमग रोशनी से सजाया गया। यह भी पढ़ें- उल्लास के साथ मनाया गया जिला का स्थापना दिवस यह भी पढ़ें- दिल्ली पब्लिक स्कूल के छात्रों ने रेड क्रॉस प्रतियोगिता में बढ़ाया जिले का मान

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...