कानपुर, मार्च 31 -- कानपुर देहात, संवाददाता। भाजपा की जिला कमेटी की बैठक मंगलवार को पार्टी कार्यालय में आयोजित की गई। इसमें 6 अप्रैल को होने वाले भाजपा के स्थापना दिवस पर 5 अप्रैल से 12 अप्रैल तक भाजपा स्थापना दिवस मनाएगी। स्थापना दिवस सभी बूथों पर मनाया जाएगा एवं भाजपा कार्यकर्ता झंडा लगाकर सेल्फी लेकर सोशल मीडिया, फेसबुक एवं सरल एप प्रसारित करेंगे।6 अप्रैल को स्थापना दिवस के अवसर पर भाजपा जिला कार्यालय को सजाया जाएगा एवं मिष्ठान वितरण कार्यक्रम एवं अन्य रंगारंग कार्यक्रम किए जाएंगे। जिलाध्यक्ष रेणुका सचान ने बताया 8 एवं 9 अप्रैल को जिले में सक्रिय सदस्य सम्मेलन किया जाएगा। 10, 11 व 12 अप्रैल को अनुसूचित बस्ती एवं वंचित क्षेत्रों के बीच जाकर वहां स्वच्छता अभियान चलाकर भाजपा का स्थापना दिवस मनाया जाएगा। इस कार्यक्रम का संयोजक महामंत्री सत...