विशेष संवाददाता, अप्रैल 1 -- भारतीय जनता पार्टी अपना 46वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाएगी। इसके लिए पार्टी बूथ से लेकर जिला और प्रदेश तक तीन दिवसीय कार्यक्रम आयोजित करेगी। हर जिले में सक्रिय कार्यकर्ता सम्मेलन किया जाएगा। ग्राम चौपालों का आयोजन होगा। सांसद-विधायक सहित पार्टी कार्यकर्ता जनता के बीच जाएंगे। जनप्रतिनिधि अपने कार्यों के साथ केंद्र और प्रदेश सरकार की उपलब्धियां पहुंचाएंगे। गांव और बस्ती चलो अभियानों के जरिए लोगों तक पहुंचने का प्रयास होगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर गत दिवस प्रदेश भाजपा अध्यक्ष पंकज चौधरी व महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने वर्चुअल बैठक की। बैठक में भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री अरुण सिंह ने पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम की पूरी रूपरेखा प्रस्तुत की। पार्टी आगामी पांच, छह और सात अप्रैल को बड़े पैमाने पर कार्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.