चंदौली, अप्रैल 5 -- चकिया, हिन्दुस्तान संवाद। चकिया नगर कैंप कार्यालय में रविवार को उत्तर प्रदेश किसान सभा (एआईकेएस) की बैठक हुई। इस दौरान निर्णय लिया गया कि स्थापना दिवस पर आगामी 11 अप्रैल को पूरे देश में आयोजित कार्यक्रमों के तहत चंदौली जनपद में भी व्यापक स्तर पर आयोजन किए जाएंगे।इस दौरान जानकारी दी गई कि जिले के सभी गांव की कमेटियों में किसान सभा का झंडा फहराया जाएगा और किसानों के बीच केंद्र सरकार की नीतियों के खिलाफ जागरूकता अभियान चलाया जाएगा। सभा में नेताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार की नीतियां किसान विरोधी हैं, जिनका गांव गांव में पर्दाफाश किया जाएगा। किसान सभा ने प्रमुख मांगों में भारत अमेरिका ट्रेड डील को रद्द करने, न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की कानूनी गारंटी देने, बिजली के निजीकरण पर रोक लगाने, स्मार्ट मीटर पर प्रतिबंध लगा...