मुरादाबाद, दिसम्बर 28 -- कांग्रेस के 140वें स्थापना दिवस के अवसर पर रविवार को जिले में विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम के नेतृत्व में चौमुखापुल स्थित महानगर कार्यालय पर मुख्य कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां कांग्रेस ध्वज फहराया गया और पार्टी की गौरवशाली विरासत को याद किया गया। महानगर अध्यक्ष हाजी जुनैद इकराम ने कहा कि कांग्रेस केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि एक विचारधारा है, जिसने देश को गुलामी की जंजीरों से मुक्त कराया। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के 140 वर्ष इसके सेवा भाव, संघर्ष और जन-जन के विश्वास का प्रतीक हैं। इसी क्रम में कांग्रेस का एक अन्य कार्यक्रम जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर के निवास पर आयोजित हुआ, जहां बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता एकत्रित हुए। जिलाध्यक्ष विनोद गुंबर ने कहा कि कांग्रेस के 140 वर...