औरंगाबाद, जनवरी 16 -- औरंगाबाद जिले की स्थापना 26 जनवरी 1973 को हुई थी और स्थापना दिवस को यादगार बनाने के उद्देश्य से जिला प्रशासन ने विशेष तैयारी की है। इस अवसर पर 26 और 27 जनवरी को जिले के सभी सरकारी कार्यालयों के भवनों पर शाम 5.30 बजे से सुबह 5.00 बजे तक नीली बत्ती जलाने का निर्देश दिया गया है। जिला शिक्षा पदाधिकारी ने सभी कार्यक्रम पदाधिकारियों को पत्र जारी कर नीली बत्ती की व्यवस्था अनिवार्य रूप से सुनिश्चित करने को कहा है ताकि स्थापना दिवस को गरिमामय स्वरूप दिया जा सके। स्थापना दिवस के अवसर पर नगर भवन में शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं तथा ज्ञानवर्धक शैक्षणिक और विज्ञान प्रदर्शनी का आयोजन किया जाएगा। प्रदर्शनी में जिला कार्यक्रम पदाधिकारी प्राथमिक शिक्षा और सर्व शिक्षा अभियान से जुड़ी लाभुक योजनाओं के साथ विज्ञान से संबंधित रोचक...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.