मुरादाबाद, जुलाई 1 -- भारतीय स्टेट बैंक का स्थापना दिवस बुधवार को बिलारी शाखा में मनाया गया। इस अवसर पर एसबीआई अधिकारियों एवं व्यापार मंडल बिलारी के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से पौधरोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। कार्यक्रम के दौरान लीची, करौंदा, आम, नीम और जामुन सहित विभिन्न प्रजातियों के पौधे लगाए गए। लोगों ने पौधों की देखभाल एवं पर्यावरण संरक्षण का संकल्प लेते हुए हरियाली बढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर शाखा प्रबंधक दिनेश कुमार ने भारतीय स्टेट बैंक द्वारा ग्राहकों को प्रदान की जा रही विभिन्न बैंकिंग सुविधाओं, डिजिटल सेवाओं तथा जनहितकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने ग्राहकों से आधुनिक बैंकिंग सेवाओं का अधिक से अधिक लाभ उठाने का आह्वान किया। यह भी पढ़ें- दिनेशपुर में एसबीआई का 71वां स्थापना दिवस मनाया कार्यक्रम में एसबीआई बि...