बागेश्वर, अप्रैल 9 -- देवेंद्र पांडेय, बागेश्वर। एनएसयूआई ने अपना 55वां स्थापना दिवस धूमधाम से मनाते हुए गुरुवार को बीडी पांडेय कैंपस परिसर में फलदार और छायादार पौधों का रोपण किया। कार्यक्रम का उद्देश्य पर्यावरण संरक्षण को बढ़ावा देना और छात्रों को वृक्षारोपण के प्रति जागरूक करना रहा। कार्यक्रम के दौरान सभी ने संगठन की मजबूती पर बल दिया और कहा कि एनएसयूआई छात्र हितों के लिए निरंतर कार्य करता रहा है और आगे भी करता रहेगा। इस मौके पर छात्र संघ अध्यक्ष सागर जोशी, पंकज कुमार, चंद्रभानु कोरंगा, कैलाश, सचिन पांडे, सूप राम, पवन कुमार, प्रीति, हेमा, राहुल बाराकोटी, राहुल खेतवाल, हेमा कोश्यारी आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...