गोरखपुर, फरवरी 18 -- गोरखपुर। प्रतिभा वेलफेयर सोसाइटी का फाउंडेशन डे व शपथ ग्रहण समारोह बुधवार को सिविल लाइन स्थित एक निजी होटल में हुआ। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के बीच सभी सदस्यों ने समाज के वंचित वर्ग के उत्थान के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया। मुख्य अतिथि पूनम टंडन ने आर्थिक रूप से कमजोर ऋतु विश्वकर्मा को ई-रिक्शा प्रदान किया। उन्होंने महिला सशक्तिकरण पर बल देते हुए कहा कि महिलाएं हर क्षेत्र में नेतृत्व की नई मिसाल कायम कर रही हैं। समारोह में अध्यक्ष एकता अग्रवाल, उपाध्यक्ष अनिता अग्रवाल, सचिव डॉ. अर्पिता सिंह और कोषाध्यक्ष अनुराधा गौड़ समेत नवनिर्वाचित पदाधिकारियों ने शपथ ली। संस्थापक करुणा भदानी को विशेष सम्मान दिया गया। उन्होंने बताया कि करीब 40 सक्रिय महिलाओं के सामूहिक प्रयास से संस्था ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.