रिषिकेष, अगस्त 9 -- युवा कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने रविवार को स्थापना दिवस पर पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी को श्रद्धांजलि अर्पित की। रेलवे रोड स्थित कांग्रेस भवन में युवा कांग्रेस ने कार्यक्रम आयोजित किया। जिसमें सभी ने पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरा गांधी की प्रतिमा पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी। युवा कांग्रेस जिलाध्यक्ष गौरव भारती ने कहा कि युवा कांग्रेस देश के युवाओं की आवाज बनकर लोकतंत्र, संविधान और जनहित के मुद्दों पर लगातार संघर्ष कर रही है। आज का युवा देश के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहा है और युवा कांग्रेस युवाओं को संगठन से जोड़कर उनकी आवाज़ को मजबूती देने का कार्य करेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...