बलरामपुर, अप्रैल 4 -- बलरामपुर, संवाददाता। अखिल भारतीय किसान संघ की बैठक बहादुरपुर स्थित कैंप कार्यालय पर आयोजित की गई, जिसमें संगठन के विस्तार और मजबूती को लेकर विस्तृत रणनीति बनाई गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष यदुनन्दन मिश्र ने की, जबकि संचालन जिला मंत्री कमलेश त्रिपाठी ने किया।बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में अखिल भारतीय मंत्री बाबूभाई पटेल एवं विशिष्ट अतिथि अवध प्रांत के प्रांत महामंत्री उत्कर्ष उपस्थित रहे। इस दौरान भारत माता पूजन, गौ माता पूजन तथा संगठन को ग्राम स्तर तक सशक्त बनाने पर विशेष चर्चा हुई। अपने संबोधन में बाबूभाई पटेल ने बताया कि भाद्रपद शुक्ल पक्ष में भगवान बलराम जयंती तथा कार्तिक शुक्ल अष्टमी को गोपाष्टमी के अवसर पर गौ पूजन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। वहीं प्रांत महामंत्री उत्कर्ष ने कहा कि स्थापना दिवस के अवसर पर भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.