मेरठ, मार्च 31 -- भाजपा के स्थापना दिवस (6 अप्रैल) को लेकर मेरठ में संगठनात्मक गतिविधियां तेज हो गई हैं। मंगलवार को महानगर और जिला स्तर पर दो बैठक हुईं। जिनमें स्थापना दिवस को दीपावली की तरह उत्साह और सेवा भाव के साथ मनाने का संकल्प लिया। भाजपा के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि कार्यकर्ता ही संगठन की रीढ़ है। मंगलवार को बागपत रोड स्थित हरमन सिटी के महानगर कार्यालय में आयोजित बैठक में राज्यसभा सांसद डॉ. लक्ष्मीकांत वाजपेयी ने कहा कि स्थापना दिवस केवल एक तिथि नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं के साथ आत्मीय संवाद का अवसर है। एमएलसी एवं प्रदेश मंत्री विजय शिव हरे ने कहा कि पांच से 12 अप्रैल तक चलने वाले इस विशेष पखवाड़े में कार्यालयों की साज-सज्जा और स्वच्छता पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महानगर अध्यक्ष विवेक रस्...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.