गिरडीह, मार्च 13 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के जोराआम गांव स्थित शहीद बसंत पाठक स्मारक स्थल पर बने शेड में गुरुवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 30 मार्च को झामुमो के स्थापना दिवस को धूम-धाम से मनाने का निर्णय लिया गया। बैठक में निर्णय लिया गया कि कार्यक्रम की जानकारी सभी ग्रामीणों तक पहुंचानी है। कार्यक्रम का प्रचार - प्रसार वृहद रुप से किया जाएगा। गांवों की कई जगहों पर दीवार लेखन भी कराया जाएगा। इस विषय में प्रखंड अध्यक्ष ने कहा कि झामुमो का स्थापना दिवस हर साल 04 मार्च को मनाया जाता रहा है पर इस वर्ष 04 मार्च को होली का त्योहार पड़ने एवं रमजान महीने के कारण स्थापना दिवस समारोह 30 मार्च को मनाने का निर्णय लिया गया है। मौके पर झामुमो प्रखंड सच...