सीवान, अप्रैल 3 -- महाराजगंज, संवाद सूत्र। अनुमंडल मुख्यालय के अनुमंडल कार्यालय परिसर में अनुमंडल स्थापना दिवस पर आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में सरकारी स्कूल के बच्चों ने अपनी कला से दर्शकों का मन मोह लिया। एसडीओ अनीता सिंहा ने कहा कि अनुमंडल की स्थापना के बाद क्षेत्र वासियों को कई सुविधा व सहूलियत उपलब्ध हुई है। अनुमंडल क्षेत्र में कानून व शांति व्यवस्था के साथ आपसी सौहार्द व भाईचारगी बनाए रखने में प्रशासन का सहयोग अपेक्षित है। एसकेजेआर हाई स्कूल सह इंटर कॉलेज के संगीत शिक्षक प्रताप चंद्र पांडेय के नेतृत्व में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रम में छात्रा अस्मिता, काजल, साक्षी रिचु व अंशिका ने स्वागत गान व भजन प्रस्तुत किया। इसी स्कूल की छात्रा सोनाक्षी, परिधि, पल्लवी व कीर्ति ने वंदे मातरम व देशभक्ति कव्वाली की प्रस्तुति से मंत्रमुग्ध कर दिया...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.