सिमडेगा, नवम्बर 14 -- सिमडेगा, जिला प्रतिनिधि। झारखंड स्थापना दिवस@25 ने जैसे ही रफ्तार पकड़ी, पूरा सिमडेगा उत्सव के रंग में डूब गया। डीसी कंचन सिंह के आग्रह पर जिले के अधिकतर लोगों ने और अपने सोशल मीडिया ग्रुप्स के प्रोफ़ाइल पर 25वाँ झारखंड राज्य स्थापना दिवस का विशेष लोगो लगाकर एकता और गर्व का खूबसूरत संदेश दिया। डिजिटल प्लेटफॉर्म पर झारखंडी पहचान की यह चमक सिमडेगा के जश्न को और खास बना रही है। इधर रजत जयंती समारोह के चौथे दिन शुक्रवार को अलबर्ट एक्का स्टेडियम पर सांस्कृतिक उत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जो सांस्कृतिक ऊर्जा का ऐसा केंद्र बन गया जहाँ मांदर की गूंज और रंग-बिरंगी वेशभूषाओं की चमक एक नए झारखंड की कहानी कह रही थी। शुक्रवार को डीसी कंचन सिंह की विशेष उपस्थिति में आयोजित भव्य आयोजन में जिले के विभिन्न प्रखंडों से आए छात्र-...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.