गिरडीह, मार्च 26 -- बेंगाबाद। बेंगाबाद प्रखंड के धुमाडीह में बुधवार को झामुमो प्रखंड कमेटी की बैठक हुई। झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष नुनूराम किष्कु उर्फ टाइगर ने बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में पार्टी के 53 वां स्थापना दिवस 30 मार्च की सफलता को लेकर आवश्यक रणनीति तय की गई और कई महत्वपूर्ण बातों पर आपस में चर्चा की। गिरिडीह के झंडा मैदान में स्थापना दिवस के मौके पर आयोजित होने वाले समारोह की सफलता को लेकर क्षेत्र में व्यापक प्रचार प्रसार करने, बाइक रैली निकालकर समारोह में अधिक से अधिक की संख्या में लोगों की भागीदारी सुनिश्चित करने के लिए लोगों को न्योता देने, बेंगाबाद से निकाली जानेवाली रैली के दौरान अनुशासित तरीके से वाहनों के परिचालन करने सहित अन्य बातों की चर्चा की गई। बैठक के बाद झामुमो प्रखंड कमेटी संगठन के झंडे के साथ कई गांवों का भ्रमण क...