हजारीबाग, मई 16 -- हजारीबाग। वरीय संवाददाता आईसेक्ट विश्वविद्यालय, हजारीबाग के मुख्य परिसर में विश्वविद्यालय स्थापना दिवस की पूर्व संध्या पर आयोजित दो दिवसीय सांस्कृतिक कार्यक्रम कस्तूरी-2026 का भव्य शुभारंभ शुक्रवार को हुआ। कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने गीत, संगीत, नृत्य, फैशन शो एवं हास्य प्रस्तुतियों के माध्यम से अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन किया। पूरे परिसर में उत्साह, उमंग और सांस्कृतिक रंगों की छटा देखने को मिली। कार्यक्रम का मंच संचालन डॉ प्रीति व्यास ने प्रभावशाली ढंग से किया। इससे पूर्व कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों एवं विद्यार्थियों के स्वागत से हुई। इसके बाद विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ गौरव शुक्ला, कुलसचिव डॉ मुनीष गोविंद, समकुलपति डॉ एसआर रथ, वोकेशनल निदेशक डॉ बिनोद कुमार, नामांकन निदेशक विजय कुमार सहित सभी अधिष्ठाता एवं विभ...