हरदोई, अप्रैल 1 -- हरदोई। भाजपा जिला कार्यालय पर मुख्य अतिथि जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने छह से 12 अप्रैल तक भाजपा स्थापना दिवस पर होने वाले विधानसभा वार कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की। अध्यक्षता जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और अभियान संयोजक संचालन जिला उपाध्यक्ष प्रीतेश दीक्षित ने किया। जिला प्रभारी शंकर लाल लोधी ने भाजपा के गौरवशाली इतिहास पर कहा कि विश्व के सबसे बड़े राजनीतिक संगठन के रूप में भाजपा स्थापित होने के पीछे संगठन के संघर्षशील कार्यकर्ताओं के कठोर अनुशासन और सेवा का योगदान है। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन ने कहा कि भाजपा का शून्य से शिखर तक का यह सफर अनगिनत कार्यकर्ताओं के त्याग और बलिदान की कहानी है। छह अप्रैल को सभी पार्टी कार्यालयों पर ध्वजारोहण, छह व अप्रैल को समस्त बूथों पर स्थापना दिवस कार्यक्रम एवं महापुरुषों पर पुष्प...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.