गिरडीह, मार्च 29 -- गांडेय, प्रतिनिधि। गांडेय प्रखंड के दासडीह पंचायत के जोराआम गांव स्थित शहीद बसंत पाठक स्मारक स्थल में रविवार को झामुमो के प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी की अध्यक्षता में झामुमो की प्रखंड स्तरीय बैठक हुई। जिसमें सोमवार को होनेवाले झामुमो के स्थापना दिवस कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु तैयारियों की समीक्षा की गई। बैठक में झामुमो प्रखंड अध्यक्ष चांदमल मरांडी और सचिव मो शब्बीर ने संयुक्त रुप से कहा कि पार्टी के स्थापना दिवस कार्यक्रम में शामिल होने गांडेय प्रखंड से लगभग 5 हजार कार्यकर्ता गिरिडीह जाएंगे। सभी कार्यकर्ता गांडेय प्रखंड परिसर के समीप जमा होंगे। जिसके बाद सभी कार्यकर्ता एक साथ गिरिडीह के लिए रवाना होंगे। कार्यकर्ताओं को गिरिडीह जाने के लिए ताराटांड़ से भी वाहन की व्यवस्था की गई है। बैठक में सनातन चौड़े, अरुण पाठक, धुव...