आरा, अप्रैल 19 -- आरा, एसं। भाकपा माले ने आरा नगर के ब्रांच सचिवों की बैठक रविवार को जिला कार्यलय में आयोजित की। अध्यक्षता भाकपा माले नगर सचिव सुधीर सिंह ने की। कहा कि पार्टी की मजबूती ज्यादा से ज्यादा लोगों को पार्टी से जोड़ने और जनता के जरूरतों के पक्ष में जनांदोलन खड़ा करने की बात हुई। साथ ही 22 से 28 अप्रैल तक पार्टी के 57वें स्थापना दिवस के मौके पर सभी ब्रांचों में झंडोतोलन करने और राज्य सम्मेलन को सफल बनाने के लिए जोर दिया। बैठक में राज्य कमिटी सदस्य क्यामुदीन अंसारी, ऐपवा नेत्री संगीता सिंह, मिलटन, संतविलास राम, बबलू गुप्ता, सत्यदेव कुमार, विकास राजा, ब्रांच सचिव धन्नजय कुमार, भोला यादव, सुशील, रितेश, सैफुल राजा व आशानंद पासवान सहित कई लोग थे। यह भी पढ़ें- भाकपा जिला कार्यकारिणी में नौ सदस्यीय सचिवमंडल का हुआ गठन

हिंदी हिन्दुस्तान...