गया, फरवरी 28 -- दक्षिण बिहार केंद्रीय विश्वविद्यालय (सीयूएसबी) के 17वां स्थापना दिवस समारोह में जनसंचार एवं मीडिया विभाग की ओर से तैयार की गई डॉक्यूमेंट्री आकर्षण का केंद्र रही। इस फिल्म में विश्वविद्यालय की 17 वर्षों की यात्रा को विस्तार से दिखाया गया। डॉक्यूमेंट्री में स्थापना काल से लेकर वर्तमान तक की प्रमुख उपलब्धियों को शामिल किया गया। छात्रों ने शोध, शैक्षणिक गतिविधियों और सांस्कृतिक कार्यक्रमों की झलक प्रस्तुत की। अतिथियों ने मीडिया विभाग के छात्रों की रचनात्मकता की प्रशंसा की। जनसंचार एवं मीडिया विभाग के अध्यक्ष प्रो. के. शिव शंकर के साथ अन्य प्राध्यापकों प्रो आतिश पराशर, डॉ. सुजीत कुमार, डॉ. अनिंद्य देब, डॉ. नेहा सूर्यवंशी एवं डॉ. अनुज कुमार सिंह ने छात्रों को उनकी मेहनत के लिए बधाई दी। उन्होंने कहा कि छात्रों ने अपनी प्रतिभा और...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.