लखीसराय, जनवरी 23 -- कजरा, एक संवाददाता। जिला शिक्षा पदाधिकारी स्थापना कार्यालय द्वारा एकाएक जारी किए गए आदेश ने जिले भर के विद्यालय प्रधानों और शिक्षकों की परेशानी बढ़ा दी है। आदेश के तहत सभी शिक्षकों और प्रधानाध्यापकों से उनकी अबसेंटी (अनुपस्थिति विवरण) के साथ-साथ संपत्ति विवरण की सॉफ्ट एवं हार्ड कॉपी तत्काल जमा कराने को कहा गया है। मालूम हो कि एक सप्ताह पूर्व विभाग द्वारा सम्पत्ति व्यौरा की सिर्फ हार्ड कॉपी ही मांगी गई थी। लेकिन एकाएक एक सूचना देकर संपत्ति व्यौरा की सॉफ्ट कॉपी सीडी में उपलब्ध कराने को कहा गया है। संपत्ति व्यौरा के हार्ड कॉपी एवं सॉफ्ट कॉपी गुरुवार तक नहीं उपलब्ध कराने की स्थिति में शिक्षकों का वेतन जनवरी माह का स्थगित हो जाएगा। समय सीमा बेहद कम होने और स्पष्ट दिशा-निर्देशों के अभाव में शिक्षक समुदाय में असंतोष और चिंता...