रांची, मार्च 29 -- अनगड़ा, प्रतिनिधि। सिकिदिरी के के चाडू गांव में श्रीश्री हनुमंत मंदिर का महोत्सव कलशयात्रा के साथ शुरू हुआ। इस अनुष्ठान में महायज्ञ और भक्ति जागरण का कार्यक्रम होगा। रविवार को 251 महिलाएं कलशयात्रा करतीं मंदिर पहुंची। यहां जलाभिषेक के साथ अनुष्ठान किया गया। मुख्य अतिथि भाजपा नेता जैलेन्द्र कुमार ने महिलाओं को कलश देकर इसका उद्घाटन किया। मौके पर ओरमांझी पूर्वी जिला परिषद सदस्य सरिता देवी, अनिल महतो, पूर्व मुखिया नीलमोहन पाहन, अलखनाथ महतो आदि शामिल हुए। आयोजन समिति के अध्यक्ष बबलू महतो ने बताया की यह अनुष्ठान कलशयात्रा से शुरू होकर भंडारा के साथ संपन्न होगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.