स्थापत्य कला से जुड़ा अनुभव अविस्मरणीय : कल्पना
रांची, मई 21 -- रांची। हिन्दुस्तान ब्यूरो कल्पना सोरेन ने एक्स पोस्ट के जरिए कहा कि महाराष्ट्र एक्सपोजर विजिट के दौरान मुंबई हार्बर स्थित विश्व प्रसिद्ध एलीफेंटा गुफाओं में जाना हुआ। यूनेस्को विश्व धरोहर सूची में शामिल यह ऐतिहासिक स्थल भारतीय कला, संस्कृति और आध्यात्मिक विरासत का अद्भुत प्रतीक है। 5वीं से 8वीं शताब्दी के बीच निर्मित इन प्राचीन शैलकृत गुफाओं में भगवान शिव को समर्पित मूर्तियां और उत्कृष्ट शिल्पकला भारतीय सभ्यता की समृद्ध परंपरा को दर्शाती हैं। विशेष रूप से त्रिमूर्ति की विशाल प्रतिमा अपनी अद्वितीय कलात्मकता और आध्यात्मिक भाव के कारण अत्यंत प्रेरणादायक लगी। इतिहास, संस्कृति और स्थापत्य कला से जुड़ा यह अनुभव वास्तव में अविस्मरणीय रहा।
महिला एवं बाल विकास समिति गांडेय से विधायक कल्पना मुर्मू सोरेन झारखंड विधानसभा की महिला एवं...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.