पौड़ी, दिसम्बर 9 -- मुख्य वन संरक्षक गढ़वाल डा .धीरज पांडेय ने मंगलवार को मुख्य वन संरक्षक कार्यालय कंडोलिया में प्रेस वार्ता की। इस दौरान उन्होंने बताया कि मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए विभाग सतर्क है। कहा कि मानव वन्यजीव संघर्ष को रोकने के लिए लगातार लोगों को जागरूक किया जा रहा है। मंगलवार को पत्रकार वार्ता उन्होंने कहा कि जिले में गुलदार की गतिविधियों की जानकारी देने और उसे चिह्नित करने के लिए वन विभाग अब स्थानीय स्वयंसेवकों को भी अपनी टीम में शामिल करेगा। उन्होंने बताया कि गुलदार प्रभावित क्षेत्रों में एनाइड, ड्रोन व कैमरा ट्रैप से भी गुलदार की गतिविधियों पर नजर रखी जा रही है। उन्होंने जंगल जाने वाले पूर्व महिलाओं को अपनी जानकारी वन कर्मियों को जरूर देने की अपील की है। कहा कि इससे कोई अप्रिय घटना होने पर तुरंत सहायता मुहैया कराई ...