गंगापार, मई 25 -- सचल ग्राम न्यायालय के माध्यम से गांव-गांव जाकर छोटे विवादों का समाधान कराया जा रहा है। आपसी मारपीट, रास्ता विवाद, जमीन संबंधी छोटे झगड़े तथा अन्य स्थानीय मामलों में यदि दोनों पक्ष सुलह की इच्छा जताते हैं तो उन्हें समझाकर आपसी सहमति से मामला निपटाया जाता है।उक्त बातें ग्राम न्यायालय फूलपुर के न्यायाधिकारी कामेन्द्र नाथ चौधरी ने सोमवार को फूलपुर क्षेत्र के संविलियन विद्यालय हेमापुर में आयोजित ग्राम न्यायालय में उपस्थित ग्रामीणों के मध्य कहीं। उन्होंने बताया कि अब तक आठ ग्राम सभाओं में सचल ग्राम न्यायालय का आयोजन किया जा चुका है।कई ग्रामीणों ने भूमि और रास्ते से जुड़े विवाद न्यायालय के समक्ष रखे। मौके पर संबंधित राजस्व निरीक्षक (आरआई) के उपस्थित न होने पर न्यायाधिकारी ने नाराजगी जताई। उन्होंने कहा कि राजस्व से जुड़े मामलों ...