चम्पावत, मार्च 26 -- चम्पावत। चम्पावत में कृषक बंधु बैठक हुई। इस दौरान डीएम मनीष कुमार ने मौन पालन बॉक्स का निर्माण स्थानीय स्तर पर करने के निर्देश दिए। उन्होंने बीज उत्पादन के लिए कृषि विभाग और कृषि विज्ञान केंद्र को मिल कर कार्य करने को कहा। किसान नरेश करायत ने जियो टैंक स्थापना, उमेश जोशी ने तारबाड़, कैलाश गिरी ने सामुदायिक घेरबाड़, नवीन ने सिंचाई गूल निर्माण की मांग की। इसके अलावा रेखा भट्ट, राकेश उपाध्याय, भैरव राय, राकेश जोशी, गंगाधर जोशी, सुंदर सिंह, महेश भट्ट, भीम सिंह, सुनीता पांडे, नीमा जोशी ने भी समस्याएं रखी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...