साहिबगंज, जून 1 -- बरहड़वा, प्रतिनिधि । प्रखंड के बिंदुपाड़ा पंचायत के बिशनपुर गांव में रविवार को एक निजी नर्सिंग होम का उद्घाटन झारखंड के पूर्व मंत्री आलमगीर आलम व पश्चिम बंगाल के फरक्का विधायक महताब शेख ने संयुक्त रूप से फीता काटकर किया। कार्यक्रम की शुरुआत अतिथियों को पुष्पगुच्छ देकर सम्मानित करने के साथ हुई। मौके पर पूर्व मंत्री आलमगीर आलम ने कहा कि क्षेत्रवासियों के लिए यह एक सराहनीय पहल है। निजी नर्सिंग होम के संचालन से लोगों को आपातकालीन स्वास्थ्य सेवाएं स्थानीय स्तर पर उपलब्ध होंगी । इलाज के लिए बाहर जाने की आवश्यकता कम पड़ेगी। उन्होंने इसे क्षेत्र के लिए स्वास्थ्य सुविधाओं की दिशा में महत्वपूर्ण सौगात बताया। फरक्का विधायक महताब शेख ने कहा कि नर्सिंग होम में चिकित्सकों व कर्मियों को सेवा भावना के साथ कार्य करना चाहिए। उन्होंने कहा कि...