नई दिल्ली, जुलाई 17 -- राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने शुक्रवार को कहा कि समाज को वनों की सुरक्षा के कार्य में भागीदार बनाने से संरक्षण के प्रयास अधिक असरदार एवं दीर्घस्‍थायी बनेंगे। राष्ट्रपति मुर्मु ने यहां राष्ट्रपति भवन में भारतीय वन सेवा के प्रशिक्षु अधिकारियों को संबोधित करते हुए कहा कि अधिकारियों के तौर पर आपको हालात के हिसाब से ढलने वाला और भविष्य की सोच रखने वाला होना चाहिए। आपको लगातार सीखते रहना चाहिए और नई सोच को अपनाना चाहिए तथा संवैधानिक मूल्यों से भी मजबूती से जुड़े रहना चाहिए।उन्होंने कहा कि जनजातीय समुदायों, वनवासियों, महिलाओं, किसानों तथा स्थानीय संस्थाओं के विचारों और चिंताओं को समझने से अधिकारियों को बहुमूल्य दृष्टिकोण प्राप्त होगा। उन्होंने कहा कि समाज को वनों की सुरक्षा के कार्य में भागीदार बनाने से संरक्षण के प्रयास अध...