रामगढ़, अप्रैल 19 -- रामगढ़, निज प्रतिनिधि माता शीतला मंदिर चट्टी बाजार स्थित बीके सिनिटरी प्रतिष्ठान का उद्घाटन रविवार को रामगढ़ विधायक ममता देवी ने फीता काटकर किया। इस दौरान प्रतिष्ठान के संचालक विनय कुमार और विनोद कुमार ने विधायक को बुके देकर उनका गर्मजोशी से स्वागत किया। मौके पर विधायक ममता देवी ने कहा कि स्थानीय स्तर पर नए प्रतिष्ठानों का खुलना क्षेत्र के विकास और रोजगार सृजन के लिए सकारात्मक संकेत है। उन्होंने कहा कि छोटे और मध्यम व्यापारियों को प्रोत्साहित करना उनकी प्राथमिकता है, जिससे स्थानीय अर्थव्यवस्था मजबूत हो सके। उन्होंने प्रतिष्ठान के संचालकों को शुभकामनाएं देते हुए उम्मीद जताई कि यह दुकान ग्राहकों को बेहतर सेवा प्रदान करेगी और क्षेत्र में अपनी अलग पहचान बनाएगी। इस अवसर पर कई स्थानीय लोग और गणमान्य व्यक्ति उपस्थित रहे।

हि...