आदित्यपुर, दिसम्बर 10 -- स्थानीय लोगों ने चोरी का प्रयास करते दो आरोपियों को पकड़ा स्थानीय लोगों ने चोरी का प्रयास करते दो आरोपियों को पकड़ा आदित्यपुर। आदित्यपुर-02 के मार्ग संख्या-13 में बीती सोमवार रात कथित नशे में धुत दो युवकों ने एक आभूषण दुकान और दो घरों में चोरी का प्रयास किया। लेकिन स्थानीय लोगों की सतर्कता से उनकी योजना नाकाम हो गई। आरोपियों ने मार्ग संख्या-13 निवासी मिथिलेश कुमार झा और गौरीशंकर तिवारी घर के बाहर लगे स्प्लिट एसी के कॉपर क्वाइल काटने की कोशिश की। इसके बाद पास स्थित प्रेम ज्वेलर्स के ताले को तोड़ने का प्रयास किया। जिसकी पूरी घटना दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। उधर, संदिग्ध गतिविधि देखकर स्थानीय लोग सक्रिय हुए तो आरोपी मौके से भाग निकले। सुबह आरआईटी थाना की पेट्रोलिंग टीम घटनास्थल पहुंची। इसी दौरान लोगों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.